हरदोई पुकार —
शाहाबाद/हरदोई— बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत की गूँज यूपी तक सुनाई दे रही है। इसी खुशी को जनसेवा के रूप में मनाते हुए समाजसेवी रक्षपाल सिंह ने अपने आवास ग्राम ककरघटा में एक भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की गरीब, असहाय और जरूरतमंद जनता को कंबल वितरित किए तथा सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी कराई। सर्दी के मौसम में किया गया यह वितरण कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए राहत और संवेदना का बड़ा माध्यम बना।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने समाजसेवी के इस कदम की सराहना की। रक्षपाल सिंह ने कहा कि बिहार में जनता ने विकास, सुरक्षा और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर NDA सरकार को विजयी बनाया है। यह परिणाम बताता है कि जनता आज भी राष्ट्रवादी और विकासवादी सोच पर भरोसा करती है। उन्होंने इसे “जनता की जीत” और “विकास की जीत” बताया।
इसी दौरान रक्षपाल सिंह ने 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार बिहार में लोग भ्रमित नहीं हुए और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को नकार दिया, उसी तरह 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता भी मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी दिखाई देगी।”
रक्षपाल सिंह का दावा है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी यूपी में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बहुमत हासिल करेगी और विपक्ष “धरा का धरा” रह जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास, सड़कें, शिक्षा और व्यापार व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए हैं और यही कारण है कि जनता 2027 में भी “योगी सरकार” को ही प्रचंड बहुमत से वापस लाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में मिली NDA की जीत ने आने वाले समय का राजनीतिक संदेश स्पष्ट कर दिया है—“जनता विकास पसंद करती है, न कि नकारात्मक राजनीति।”
कार्यक्रम के अंत में रक्षपाल सिंह ने कहा कि वे समाजसेवा के ऐसे प्रयास आगे भी जारी रखेंगे और गरीबों की मदद करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।