बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में बस कुछ वक्त बचा हुआ है. राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. किस पार्टी की जनता के बीच कितनी पकड़ है, नतीजा इसी बात से तय होगा. इस बीच, RJD नेता तेजस्वी यादव का डांस वीडियो (Tejashwi Yadav Dance Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वे युवाओं के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है. सोमवार, 1 सिंतबर की रात को तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव घूमने निकले थे. इसी दौरान कुछ युवाओं से उनकी मुलाकात हुई. उन्होंने तेजस्वी यादव को अपने साथ डांस कराया. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ‘तेजस्वी के बिना सुधार न होई, ए भाई लालू बिना चालू इ बिहार न होई…’ अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.