हरदोई पुकार —
शाहाबाद — स्थानीय स्तर पर धर्मांतरण और लव जिहाद से जुड़ी एक खबर के प्रकाशित होते ही क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। मामला संज्ञान में आते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच प्रारंभ की और आरोपितों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। सतर्कता और तेज कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आरोपित को पकड़कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केसरिया हिंदू वाहिनी पवन रस्तोगी, नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद शुभम वाजपेई, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट अमित मिश्रा, तथा बजरंग दल संयोजक लव कुश राठौर, शेखर मिश्रा अपने-अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। इन सभी ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संगठनों का कहना है कि यदि पुलिस की त्वरित कार्रवाई न होती तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी निर्मित हो सकती थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है और पूरे प्रकरण की आगे की जांच जारी है।