शाहाबाद में पत्रकारों का महाकुंभ—नई टीम के साथ ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ ने भरी हुंकार

हरदोई/शाहाबाद — पत्रकारिता जगत में संगठनात्मक मजबूती का संदेश देते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील शाहाबाद के वार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार आलोक पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रभाकर त्रिपाठी को महामंत्री और अतुल मिश्रा व आशीष अवस्थी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक आलोक सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू ने नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी होते हैं, जो अपनी कलम के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल का भी विस्तार करते हुए दिनेश प्रसाद मिश्रा के साथ कमलेश मिश्रा और अम्बरीष सक्सेना को जोड़ा गया, वहीं कोषाध्यक्ष वैभव मिश्रा, संगठन मंत्री दिनेश कुमार मिश्रा व विशाल गुप्ता, संप्रेक्षक अमन पांडे व महेंद्र राणा, मंत्री पद पर अखिलेश गुप्ता, इजहार खां, जनार्दन श्रीवास्तव व अनिल शर्मा, प्रचार मंत्री के रूप में सतीश राठौर व अमित त्रिपाठी तथा फोटोग्राफर के रूप में कृष्ण पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई, इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कमलेश त्रिवेदी, सुनील, तरंग गुप्ता, जय किशोर मिश्रा व बबलू को शामिल किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता चुनौतियों से घिरी हुई है, ऐसे में संगठन की एकजुटता ही पत्रकारों की ताकत है, वहीं लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अशरफ अली खां ने नव पदाधिकारियों से ईमानदारी व निष्ठा के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक दिनेश प्रसाद मिश्रा व कमलेश मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया, इस अवसर पर प्रवीण सिंह राजन, पवन सिंह, अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।