शाहाबाद (हरदोई) राजनीति केवल सत्ता का खेल नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है—इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक आसिफ खान ‘बब्बू’ ने। भीषण अग्निकांड की मार झेल रहे किसानों के दर्द को अपना समझते हुए, पूर्व विधायक ने संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश की है।
खेत पर पहुँचते ही भावुक हुए नेता, मौके पर दी सहायता
क्षेत्र के किसानों की फसल जलकर राख होने की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक बब्बू बिना देर किए पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे। राख हो चुकी मेहनत को देखकर न केवल उन्होंने शोक व्यक्त किया, बल्कि किसानों का ढांढस बंधाते हुए मौके पर ही 1,00,000 (एक लाख) रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।
किसानों ने कहा- ‘हमारा सच्चा हमदर्द वही, जो बुरे वक्त में खड़ा हो’
इस भारी मदद को पाकर पीड़ित किसानों की आंखें भर आईं। किसानों ने एक स्वर में पूर्व विधायक का आभार जताते हुए कहा, “जब सरकारी मदद की फाइलें दफ्तरों में धूल फांक रही हैं, तब हमारे नेता ने अपने निजी कोष से मदद कर हमें सहारा दिया है।”
सपा नेता का बड़ा बयान: ‘किसानों का नुकसान मेरा निजी नुकसान’
मदद के दौरान सपा नेता बब्बू ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ हैं और उनका दर्द पूरी समाजवादी पार्टी का दर्द है। उन्होंने प्रशासन को भी कड़ी चेतावनी देते हुए मांग की कि शासन स्तर से इन अग्नि पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि ये किसान फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकें।