
ब्यूरो रिपोर्ट, हरदोई (शाहाबाद):
शाहाबाद नगर पालिका परिषद के मोहल्ला मलकापुर में हरे-भरे फलदार वृक्षों पर बेधड़क आरी चलाई जा रही है और तेजी से हरियाली को खत्म किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि एक पेड़ काटने पर दस नए पौधे लगाए जाएं, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे, लेकिन जमीनी हकीकत इन आदेशों के बिल्कुल उलट नजर आ रही है।
क्षेत्र में लगातार पेड़ों का कटान हो रहा है, लेकिन उनके स्थान पर एक भी नया पौधा नहीं लगाया जा रहा। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्यों सरकारी आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है और क्यों हरियाली के इस खुले विनाश पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही?

स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी तो मलकापुर की हरियाली पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।