Geekbench और AnTuTu Benchmark स्कोर देखकर स्मार्टफोन खरीदना समझदारी है या गलती?

हम बात कर रहे हैं स्मार्टफोन के Geekbench और AnTuTu Benchmark स्कोर की, जिसके दम पर कंपनियां खूब डींग हांकती हैं. हालांकि इस स्कोर में कोई बुराई नहीं है, फिर भी आपको इस स्कोर पर सेटल नहीं होना है. बताते क्यों?

स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन को लॉन्च करते समय कई बातों का जिक्र करती हैं. जैसे फलां वाला प्रोसेसर लगा है या शतक मारने वाला कैमरा फिट किया है. इतने हजार mAh वाली बैटरी लगी है तो मिनटों वाली चार्जिंग का भी प्रबंध है. आजकल AI बहुत जोर से आई हुई है तो उसका जिक्र भी खूब होता है. इसके साथ एक स्कोर की भी खूब चर्चा होती है. इसको बताते समय दूसरे फोन से इसकी तुलना भी की जाती है. इस स्कोर को लाखों में बताया जाता है. इसको दिखाकर फोन लेने की बात भी कही जाती है. मगर आपको इसे नहीं देखना है.

हम बात कर रहे हैं स्मार्टफोन के Geekbench और AnTuTu Benchmark स्कोर की, जिसके दम पर कंपनियां खूब डींग हांकती हैं. हालांकि इस स्कोर में कोई बुराई नहीं है, फिर भी आपको इस स्कोर पर सेटल नहीं होना है. बताते क्यों?

‘हाथी के दांत’ वाला मामला

Geekbench और AnTuTu Benchmark स्कोर को आप स्मार्टफोन का मानक मान सकते हैं. स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप के प्रोसेसर तक के बारे में बात करते समय आजकल एक शब्द सामने आता है- ऑक्टा कोर प्रोसेसर. नाम से लगेगा कि आठ प्रोसेसर लगे होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. प्रोसेसर तो एक ही है लेकिन आठ भागों में बटा हुआ है. जैसे ऑक्टोपस के 8 पैर और एक सिर होता है. वैसे ही कोर को प्रोसेसर के हाथ समझ सकते हैं. अब एक वक़्त पर एक कोर अपनी क्षमता के हिसाब से ही काम कर सकता है. तो ज्यादा काम करने के लिए चाहिए ज्यादा कोर. गीकबेंच स्मार्टफोन के इन्हीं सिंगल और मल्टी-कोर के परफॉर्मेंस को नापता है.

Geekbench की वेबसाइट के मुताबिक, स्कोर की बेसलाइन 1000 है जो intel core i3-8100 प्रोसेसर का होता है. अब इसके ऊपर जितना ज्यादा उतना बढ़िया. सोचिए स्कोर डबल है तो आपका स्मार्टफोन ‘अमरेन्द्र बाहुबली’ है. अगर आपके मन में सवाल कुलबुला रहा कि क्या हम Geekbench स्कोर चेक कर सकते हैं? हां, बिल्कुल और यही बात इस सॉफ्टवेयर के पक्ष में जाती है. गीकबेंच ऐप google play और app store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. इस टेस्ट को रन करने के लिए आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन का वर्जन 7.0 या उससे ऊपर का होना चाहिए. आईफोन यूजर्स के लिए iOS 12 से ऊपर का वर्जन चाहिए होगा. Geekbench की वेबसाइट पर जाकर भी ये टेस्ट रन किया जा सकता है.

परीक्षा केन्द्रों पर शासन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो: डीएम अनुनय झा सतर्कता व संवेदनशीलता से नकलविहीन कराई जाए बोर्ड परीक्षाकेन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात: एसपी अशोक कुमार मीणा