
हरदोई— जनपद न्यायाधीश श्रीमती रीता कौशिक की अध्यक्षता में विक्टोरिया हॉल में एक विशाल जागरूकता एवं सेवा शिविर संपन्न हुआ, जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने जनमानस को नि:शुल्क विधिक सहायता के अधिकारों से अवगत कराते हुए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए, वहीं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या झा ने जन कल्याणकारी योजनाओं और अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम ने विभागीय सेवाओं की जानकारी साझा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती काव्या सिंह ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, जबकि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋचा वर्मा एवं अपर सिविल जज जीशान खान के कुशल मंच संचालन में आयोजित इस शिविर में कुल 29 स्टालों के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किया गया, जिसमें समस्त न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।