पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को मारी गोली, शाहाबाद से जिला अस्पताल रेफर

पचदेवरा, हरदोई —

पचदेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, वासितनगर निवासी पंकज दीक्षित (37) पुत्र अशोक कुमार दीक्षित बुधवार सुबह अपने भाई के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए निकले थे। जब वह पिपरिया पुल के पास लगी बाजार से गुजर रहे थे, तभी पहले से मौजूद किलकिली निवासी राज पांडे ने उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी, जो कुछ ही पलों में बढ़ गई।

इसी दौरान राज पांडे ने अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पंकज दीक्षित के पेट में जा लगी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

परिजनों के मुताबिक, यह कोई पहली घटना नहीं है — दबंगों ने पूर्व में भी पंकज पर फायरिंग की थी, लेकिन उस समय पुलिस की लापरवाही के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस हरकत में आई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शाहाबाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

परीक्षा केन्द्रों पर शासन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो: डीएम अनुनय झा सतर्कता व संवेदनशीलता से नकलविहीन कराई जाए बोर्ड परीक्षाकेन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात: एसपी अशोक कुमार मीणा