पुलिस कस्टडी से फरार किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने लगाया एनकाउंटर का आरोप – हरदोई में सनसनी

हरदोई पुकार —

हरदोई — कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय लक्ष्य मिश्रा का शव शुक्रवार की देर रात बघौली रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार लक्ष्य को उसके पिता पवन मिश्रा के साथ बीते दिनों पेट्रोल पंप विवाद के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था, जहां से वह कथित रूप से फरार हो गया था। शनिवार सुबह जब लक्ष्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिला तो परिजनों ने पुलिस पर हिरासत में हत्या कर शव पटरी पर फेंकने का गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई। मृतक की मां दीपमाला मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैसे के लेनदेन के मामले में उनके बेटे को थाने बुलाया था और उसी दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से आत्महत्या का लगता है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कराई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

परीक्षा केन्द्रों पर शासन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो: डीएम अनुनय झा सतर्कता व संवेदनशीलता से नकलविहीन कराई जाए बोर्ड परीक्षाकेन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात: एसपी अशोक कुमार मीणा