वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर भड़के मंत्री नितिन अग्रवाल, कहा- “जिन्हें गीत स्वीकार नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं”

वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर भड़के मंत्री नितिन अग्रवाल

हरदोई पुकार (विशेष संवाददाता)

हरदोई। प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री और हरदोई सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर कड़ा प्रहार किया है। हाल ही में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा वंदे मातरम पर की गई टिप्पणी के जवाब में मंत्री अग्रवाल ने एक तीखी प्रतिक्रिया दी।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग, जिन्हें मैं घुसपैठिया करार देता हूं, जो बाहर से आकर देश में बस गए और यहां के संसाधनों पर अधिकार जमाने लगे, वे आज हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का विरोध करते हैं।”

नितिन अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इस गीत को स्वीकार नहीं कर सकते, उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने वंदे मातरम के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “वंदे मातरम वह गीत है जो हमारे हृदय में वास करता है, यह हमारे देश की आत्मा है, मां भारत की साधना है और हमारा अभिमान है। यह वही गीत है जिसे गाकर लाखों-करोड़ों युवाओं ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरणा पाई और भागीदारी दी।”

मंत्री अग्रवाल ने 1937 की एक घटना का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि उस समय भी विभाजनकारी सोच के लोगों ने इस गीत के कुछ छंदों को हटवा दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी मानसिकता को देश स्वीकार नहीं करेगा।

परीक्षा केन्द्रों पर शासन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो: डीएम अनुनय झा सतर्कता व संवेदनशीलता से नकलविहीन कराई जाए बोर्ड परीक्षाकेन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात: एसपी अशोक कुमार मीणा