शाहाबाद में भीषण सड़क हादसा, गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

शाहाबाद में भीषण सड़क हादसा

शाहाबाद, हरदोई: आज शाहाबाद में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खत्ता निवासी श्री संजीव कुमार गुप्ता, उर्फ बॉबी (पुत्र स्वर्गीय श्री रामशंकर), की एक गन्ने से भरे ट्रक के नीचे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई है।

गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

यह भयंकर हादसा शाहाबाद स्टेशन रोड पर गाड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रक ने संजीव कुमार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

परिजनों में कोहराम, सड़क पर जाम

शाहाबाद में भीषण सड़क हादसा

जैसे ही दुर्घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दर्दनाक घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शाहाबाद स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया है। पुलिस अधिकारी आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। इस जाम के कारण स्टेशन रोड पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

परीक्षा केन्द्रों पर शासन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो: डीएम अनुनय झा सतर्कता व संवेदनशीलता से नकलविहीन कराई जाए बोर्ड परीक्षाकेन्द्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल रहेगा तैनात: एसपी अशोक कुमार मीणा